Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने मंगलवार को कहा कि वह मजीठा विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे और केवल अमृतसर पूर्व (Amritsar East) से लड़ेंगे. अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी गनीव कौर उनके स्थान पर मजीठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. कौर ने सोमवार को मजीठा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. कुछ दिन पहले शिअद प्रमुख ने सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्व से मजीठिया को मैदान में उतारा था.

अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि शिअद द्वारा उन्हें अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने उनसे पूछा कि अगर वह दोनों सीटों से जीते तो वह किस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने कहा कि इस सवाल ने उन्हें केवल एक सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने मजीठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया.

मजीठिया ने कहा, ‘‘मजीठा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की अनुमति और आशीर्वाद लेने के बाद, मैं घोषणा करता हूं कि मेरी पत्नी गनीव कौर मजीठा सीट से चुनाव लड़ेंगी. मैं अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ूंगा.’’ मजीठिया 2007 से मजीठा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

मजीठिया ने अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करने पर नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा. सिद्धू ने पिछले हफ्ते मजीठिया को मजीठा विधानसभा सीट छोड़ने और अपने निर्वाचन क्षेत्र से ही लड़ने की चुनौती दी थी.

Budget को लेकर बोले Manish Sisodia- पिछले 21 साल से नहीं बढ़ा दिल्ली का बजट, MCD खाली हाथ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया