कोरोना कंट्रोल के बाद 1 अक्टूबर से कर्नाटक में मिलेगी ज्यादा छूट, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार अब काफी धीमी हो गई है. कई राज्यों ने कोरोना के ऊपर काफी अच्छा काम किया है और वहां कोरोना के केस पहले के मुकाबले अब न के बराबर रह चुके हैं. उन्ही राज्यों में से एक राज्य है कर्नाटक जहां कोरोना की रफ्तार कंट्रोल करने के बाद एक अक्टूबर से बड़ी छूट दी जाएगी. दरअसल, कोरोना की रफ्तार थमने के बाद अब कर्नाटक वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कर्नाटक में 1 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे.

100 कैपिसिटी के साथ खुलेंगे सिनेमाघर

ताजा जानकारी के अनुसार पहले पूरे राज्य में कोरोना के कारण आधी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और आडिटोरियम खोलने की इजाजत थी, जिसे सरकार ने बदल दिया है. अब अगले महीने के पहली तारीख से राज्य के सभी सिनेमाघर औऱ आडिटोरियम पूरी क्षमता के साथ खुल सकते हैं. राज्य सरकार ने इसकी अनुमति खुद दी है.

कोरोना नियमों का करना होगा पालन

राज्य सरकार के आदेशानुसार 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सिनेमाघर और आडिटोरियम 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे. इस आदेश के साथ यह भी कहा गया है कि इस दौरान लोगों को कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा. सभी लोग इस बात को ध्यान में रखे की वह कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हो और इसके साथ सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान दे.

3 अक्टूबर से खुलेंगे पब

राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार 1 अक्टूबर से प्रदेश में सिनेमाघर और आडिटोरियम खोले जाएंगे. वहीं 3 अक्टूबर से राज्य में पब भी खोल दिए जाएंगे. राज्य में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. फिलहाल राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 789 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 23 लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई है. जबकि इस दौरान 1050 मरीज ठीक हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

UN में इमरान खान ने कश्मीर को लेकर बहाए घड़ियाली आंसू, भारत ने आरोपों को बताया झूठा प्रचार

मोदी-बाइडेन के बीच बैठक 1 घंटे के बजाय 1.5 घंटे तक चली, बाइडेन बोले- अगली बार दो दिन से ज्यादा का हो कार्यक्रम

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News