क्या कोरोना का नया वेरिएंट XE भारत में फिर से संक्रमण बढ़ा सकता है? क्या ये वेरिएंट फिर से कोरोना लहर ला सकता है? जानकारों की मानें तो वेरिएंट के बारे में जो जानकारी है उसके मुताबिक वो ओमिक्रोन से ज्यादा तेजी से फैलता है लेकिन घातक नहीं है. वहीं भारत में इसका सिर्फ एक मामला सामने आया है. वहीं भारत में ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग चुकी और बड़ी आबादी को पहली दो लहर में संक्रमण हो चुका है. ऐसे में भारत में इसका खतरा कम है. हालांकि वैक्सीन और कोविड नियमों का पालन करते रहें.

भारत में 4 अप्रैल को 715 दिनों बाद एक हजार से कम कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, लेकिन उसके बाद अभी भी एक हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस रोज रिपोर्ट हो रहे हैं. लेकिन अभी फिर से एक हजार से ज्यादा केस अभी भी रिपोर्ट हो रहे हैं. इसी बीच दुनिया में कोरोना के एक और वेरिएंट XE सामने आया है. जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये ओमिक्रोन से ज्यादा तेजी से फैलता है. इस वेरिएंट के कुछ मामले यूके में सामने आए. ऐसे में फिर से संक्रमण का डर बढ़ रहा है लेकिन क्या भारत में इसके चलते फिर से संक्रमण के मामले बढ़ेंगे. इस पर जानकारों के मुताबिक भारत में अभी चिंता की बात नहीं है. जानकारों ने इसके पीछे दो बड़ी वजह बताई है, जिसमें पहली हर्ड इम्यूनिटी और दूसरी कोरोना टीकाकरण है.

एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के डॉक्टर पुनीत मिश्रा के मुताबिक भारत में पिछले दो साल में आई दो संक्रमण लहर यानी पहली और दूसरी लहर में ज्यादातर आबादी को संक्रमण हुआ. वहीं अब तक देखा गया है की जब बड़ी इम्यून पॉपुलेशन यानी रोग से लड़ने के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता है तो ज्यादा चिंता की बात नहीं है.

देश में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 0.21% है और ये कम हो रही है. पिछले पांच दिनों में दो दिन ऐसे थे जब एक हजार से कम केस रिपोर्ट हुए. हालांकि बाकी 3 दिन भी हजार के करीब केस पूरे देश में रिपोर्ट हुए है. जानकारों के मुताबिक फिलहाल WHO इस नए वेरिएंट के बारे में और जानकारी जुटा रही है. वहीं भारत सरकार भी लगातार वेरिएंट और संक्रमण पर नजर रखे हुए है. वहीं देश में टीकाकरण भी काफी अच्छा हुआ है. अब तक 1,85,36,60,641 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः
बीच सड़क पर जंगली हाथी का उत्पात, बाल-बाल बचे बस में बैठे यात्री

गर्मी से निजात मिलने पर झूम उठा हाथी का बच्चा, मस्ती देख नहीं रुकेगी हंसी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया