कोरोना मामलों में बढ़ी गिरावट, दो महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम आए कोविड केस, 24 घंटे में 119 की मौत

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब लगभग खत्म हो गया है. देश में दो महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,013 नए केस सामने आए और 119 संक्रमितों की मौत हो गई. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 16,765 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर को 9195 कोरोना केस आए थे.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब 1 लाख है. कुल 2 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना कुल मामले: 4 करोड़ 29 लाख 24 हजार 130

सक्रिय मामले: 1 लाख 2 हजार 601

कुल रिकवरी: 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 686

कुल मौतें: 5 लाख 13 हजार 843

कुल वैक्सीनेशन: 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार 335

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News