कोलकाता: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की तर्ज पर कोलकाता में तैयार दुर्गा पूजा पंडाल ने यहां लोगों की भारी भीड़ आने से कोविड-19 के प्रसार की आशंकाओं के मद्देनजर लेजर शो रद्द कर दिया. वहीं, पुलिस ने भारी भीड़ एकत्र होने के चलते बुधवार देर रात इस पंडाल को लोगों के लिए बंद कर दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

हालांकि, कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि कुछ पायलटों द्वारा इसके कारण देखने में बाधा की शिकायत की वजह से इसे रद्द किया गया. दमदम हवाई अड्डे के करीब स्थित इस पूजा पंडाल के आयोजकों ने दावा किया कि लोगों की भारी भीड़ जुटने से कोविड-19 के मद्देनजर यह कदम उठाया गया. राज्य के मंत्री सुजीत बोस दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों में से एक हैं.

बिना चर्चा किए कार्रवाई की गई- पूजा समिति के प्रवक्ता

भीड़ को पंडाल की ओर जाने से रोकते हुए पुलिसकर्मियों ने इसके आस-पास के पूरे रास्ते को खाली करा दिया जिसके चलते रात करीब 11:30 बजे इलाका सुनसान नजर आया. पूजा समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने उनसे चर्चा किए बिना ये एकतरफा कार्रवाई की है.

150 फीट का पंडाल तैयार किया गया

आयोजकों में से एक दिव्यांशु गोस्वामी ने कहा कि बुधवार शाम में लेजर शो रद्द करना पड़ा क्योंकि भीड़ आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही थी और पंडाल के रास्ते में खड़ी थी. इससे कोविड-19 संबंधी सुरक्षा समस्या पैदा हो गई. दुबई की 828 मीटर ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के मॉडल पर यहां 150 फीट का पंडाल तैयार किया गया है और इसे देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं. राज्य पुलिस और प्रशासन के परामर्श से लेजर शो निलंबित कर दिया गया.

कुछ खबरों में कहा गया कि पंडाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह स्थान विमानों के प्रक्षेपपथ (ट्रेजेक्टरी) में पड़ता है.

यह भी पढ़ें.

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

पुंछ में शहीद सैनिक को सीएम चन्नी ने दी अंतिम विदाई, शव को दिया कंधा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया