उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यपमंत्री के रूप में शपथ ली. योगी के साथ उनके नए मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली. नए मंत्री में एक नाम अरुण कुमार शर्मा की खासी चर्चा है. दरअस एके शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं.

1988 बैच के आईएएस अफसर रहे एके शर्मा को लेकर पिछले कुछ समय से यूपी की राजनीति में काफी चर्चाएं होती रही हैं. नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब करीब 2001 से 2013 तक एके शर्मा ने उनके साथ काम किया. शर्मा की गिनती मोदी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में की जाती थी. टाटा नैनो के प्रोजेक्टक को गुजरात लाने में एके शर्मा का महत्वंपूर्ण भूमिका बताई जाती है. गुजरात में बड़े पैमाने पर निवेश में भी उनका अहम योगदान माना जाता है.

गुजरात से डेप्युटेशन पर पीएमओ आए
मोदी जब पीएम बनें तो तो एके शर्मा भी गुजरात से डेप्युटेशन पर पीएमओ आ गए. उन्हें ज्वातइंट सेक्रेटरी बनाया गया. वर्ष 2017 में वह एडिशनल सेक्रेटरी बनाए गए. शर्मा मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं. एके शर्मा भूमिहार ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. 2021 में स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली. उन्हें विधान परिषद के लिए चुना गया. शर्मा संगठन में प्रदेश उपाध्येक्ष बने. इसके बाद यूपी की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया. कहा जाने लगा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष खड़ा किया जा रहा है लेकिन बाद में पार्टी ओर से मामले को शांत किया गया.

कोविड के दौरान किए काम की हुई तारीफ
कोविड काल में वह वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में खासे सक्रिय थे. उनके काम की खासी तारीफ भी हुई. तभी से कहा जाने लगा कि उन्हें सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि पहली योगी सरकार में उन्हें एंट्री नहीं मिल पाई लेकिन अबकी बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

यह भी पढ़ें:

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी सरकार के शपथ ग्रहण पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- सपा के बनाए स्टेडियम में हो रहा समारोह

ब्रजेश पाठक बने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम, कुछ ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया