क्या अब खुलेगा LAC पर तनाव का ताला? NSA डोभाल से मिले China के विदेश मंत्री, इन मुद्दों पर चला मंथन

<p style="text-align: justify;">चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. पूर्वी लद्दाख में लगभग दो साल पहले शुरू हुए सैन्य गतिरोध के चलते दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बाद चीन की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है. चीन के विदेश मंत्री गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे.दोनों अफसरों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">चीनी विदेश मंत्री और भारतीय एनएसए इस नतीजे पर पहुंचे कि एलएसी पर तनाव जल्द से जल्द खत्म किया जाए और जिन इलाकों में अब तक डिसएंगेजमेंट का काम नहीं हुआ है, उसे पूरा किया जाए. साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को स्वाभाविक रूप से चलने देने की रुकावटों को भी दूर करने पर दोनों लोग सहमत हुए.</p> <p style="text-align: justify;">इस बैठक में यह बात सामने आई कि मौजूदा स्थिति दोनों ही देशों के हितों में नहीं है. आपसी सहयोग से ही शांति स्थापित होगी और रिश्ते बेहतर होने का वातावरण बनेगा. कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर सकारात्मक बातचीत को जारी रखना होगा ताकि शांति स्थापित हो. ऐसे कदमों से दूर रहना होगा, जो समानता और आपसी सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">उस दिशा में काम करना होगा, जिससे बाकी बचे हुए मुद्दे जल्द से जल्द सुलझ जाएं. परिपक्वता और ईमानदारी की जरूरत है. चीनी पक्ष ने भारतीय एनएसए अजीत डोभाल को अपने देश आने का न्योता दिया है. एनएसए ने इस न्योते पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि जरूरी मुद्दे सुलझ जाने के बाद वह चीन का दौरा कर सकते हैं. &nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News