देश का कोई भी व्यक्ति ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के लिए अपने विचार साझा कर सकता है. वो पीएम मोदी की ओर से चलाए जा रहे रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर आइडिया दे सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए लोगों से अपने विचार और राय साझा करने करने के लिए कहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए लोगों को उन विषयों और मुद्दों पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया है जो उनके लिए मायने रखते हैं. लोग अपने विचारों को MyGov, Namo App के माध्यम से साझा कर सकते हैं या फिर संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 नंबर डायल कर सकते हैं.

’मन की बात’ के आगामी एपिसोड के लिए विचार साझा करने का आमंत्रण

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से कहा गया है कि मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए लोग उन विषयों से संबंधित आइडिया शेयर कर सकते हैं जो उनके लिए काफी मायने रखते हैं. पीएमओ ने कहा है कि विचार साझा करने के लिए MyGov, Namo App का इस्तेमाल करें. साथ ही 1800-11-7800 नंबर डायल कर अपने संदेश रिकॉर्ड करवा सकते हैं. बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश की जनता से रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं. रेडियो के जरिए वो देश के लोगों को संबोधित करते हैं.

PM Narendra Modi has invited people to share thoughts on themes & issues that matter to them for an upcoming episode of Mann ki Baat. The ideas can be shared through MyGov, Namo App, or dial the number 1800-11-7800 to record the message: Prime Minister’s Office (PMO)

(File pic) pic.twitter.com/ain0UIuZVy
— ANI (@ANI) April 8, 2022

कई भाषाओं में रेडियो पर प्रसारित होता है कार्यक्रम

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से किसी खास मुद्दे पर आयोजित एपिसोड में उनकी राय जानने की कोशिश भी करते हैं. पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी से कई भाषाओं में हर महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है. रविवार को सुबह 11 बजे उनका ये कार्यक्रम प्रसारित किया जाता है. प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से अब तक पीएम मोदी के मन की बात का 87 एपिसोड का प्रसारण किया जा चुका है. गौरतलब है कि ‘मन की बात’ के पहले एपिसोड का प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था.

ये भी पढ़ें:

ISIS में भर्ती होना चाहता था मुर्तजा, ATS ने पूछताछ के लिए उसके पिता को बुलाया, गोरखनाथ मंदिर हमले पर नया खुलासा

किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर नहीं, सिर्फ माफियाओं-अवैध संपत्तियों पर ही चलेगा बुलडोजर- सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’