उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दुविधा में डाल दिया है. दरअसल निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद पार्टी कई विकल्पों पर विचार कर रही है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की स्थिति में धामी के पद पर बने रहने की उम्मीद जतायी जा रही थी. हालांकि चुनाव परिणाम में बीजेपी ने तो सत्ता बरकरार रखी लेकिन धामी चुनाव हार गए.

सूत्रों के मुताबिक, धन सिंह रावत और सतपाल महाराज मुख्यमंत्री की रेस में हैं. सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी प्रह्लाद जोशी पुष्कर धामी को फिर से चुनाव लड़ाने और मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. हालांकि ज्यादातर अन्य बड़े नेता विधायकों में से मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं.

बीजेपी सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को नये नेता के चुनाव के वास्ते विधायक दल की बैठक की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राज्य भेजा जा सकता है. बैठक के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है.

पार्टी हलकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या उनके शीर्ष नेता धामी पर फिर से भरोसा करेंगे, जिसके लिए यह जरूरी होगा कि कोई मौजूदा विधायक धामी के लिए अपनी सीट छोड़े जिससे उपचुनाव कराने पर वह दोबारा चुनाव लड़ सकें. बीजेपी के पास इस पद के लिए राज्य के अपने वरिष्ठ नेताओं में से किसी को चुनने का विकल्प भी है, जो वर्तमान में विधायक नहीं है.

गौरतलब है कि बीजेपी ने 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के बाद जयराम ठाकुर के रूप में एक नया मुख्यमंत्री चुना था. ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री पद के लिए उसके पंसदीदा और वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए थे. ठाकुर जीते विधायकों में से एक थे.

बीजेपी ने उत्तराखंड में अपनी सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में दो मुख्यमंत्रियों को बदल दिया था और धामी ने पिछले साल जुलाई में सत्ता संभाली थी. 46 वर्षीय नेता को पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा था जो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मुकाबले से पहले सत्ता विरोधी लहर को निष्प्रभावी करने में कामयाब रहे.

बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखते हुए उत्तराखंड में इतिहास रच दिया है क्योंकि पूर्व में कोई भी दल विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखने में सफल नहीं रहा है. बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीती हैं.

UP Election 2022: पीएम मोदी, योगी और अखिलेश के गढ़ में कैसा रहा चुनावी रिजल्ट, जानिए दिग्गजों का रिपोर्ट कार्ड

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली