Income Tax Return: केंद्र सरकार ने इनकट टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दी है. अब 31 दिसंबर 2021 तक वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा हो सकता है. इस साल दूसरी बार सरकार ने इनकम टैक्स फाइल करने की तारीख बढ़ाई है. पहली बार कोरोना की वजह से सरकार तारीख बढ़ाने को मजबूर हुई तो इस बार मामला टेक्निकल है.

इनकम टैक्स के नए पोर्टल में आ रही हैं दिक्कतें

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स के नए पोर्टल में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. सात जून को लॉन्च होने के बाद भी पोर्टल में परेशानियां जारी हैं. इनकम टैक्स का ये नया पोर्टल इंफोसिस ने तैयार किया है. तकनीकी समस्याओं के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण इंफोसिस के सीईओ और एमडी को तलब कर चुकी हैं.

पहले आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी

सरकार ने 15 सिंतबर तक पोर्टल में आ रही दिक्कतों को दूर करने का कहा था, लेकिन अब भी मुश्किलें जारी हैं. जिसके बाद सरकार ने इनटैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ा दी है. इससे पहले आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 थी. आम तौर पर व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर भरने करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई होती है.

कंपनियों के लिए आईटीआर भरने की समय सीमा 15 फरवरी 2022 हुई

वहीं, सीबीडीटी ने कंपनियों के लिए आईटीआर भरने की समय सीमा भी 30 नवंबर, 2021 से बढ़ाकर 15 फरवरी, 2022 कर दी है. सीबीडीटी ने साथ ही टैक्स ऑडिट रिपोर्ट और ट्रांसफर प्राइसिंग सर्टिफिकेट दाखिल करने की समयसीमा को क्रमशः 31 अक्टूबर और 30 नवंबर, 2021 से बढ़ाकर क्रमशः 15 जनवरी, 2022 और 31 जनवरी, 2022 कर दिया है. इसके अलावा देर से या संशोधित आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को दो महीने और बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

Viral Fever News: दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के बाद अब वायरल बुखार ने भी दी दस्तक, पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी

कोरोना के बीच गणेश उत्सव की शुरुआत, मुंबई के पंडालों में दर्शन की अनुमति नहीं, जुलूस निकालने पर भी रोक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया