महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी (NCP) नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं आखिर उनकी गिरफ्तारी की मुख्य वजह क्या है. दरअसल राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) और आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता के आरोप लगे हैं. उन पर आरोप है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से संबंधित जमीन डील से जुड़े रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) अंडरवर्ल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ केस दर्ज कर कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. इस सिलसिले में कुछ हफ्ते पहले दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को भी दबोचा गया था.

नवाब मलिक और दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के बीच लेनदेन?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों के मुताबिक कुछ अहम सबूतों से जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में मंत्री नवाब मलिक और दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों के बीच लेनदेन हुआ था. इससे पहले जांच एजेंसी की टीम ने एनसीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ की थी और जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पिछले चार महीनों में केंद्रीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले मलिक दूसरे वरिष्ठ एनसीपी के नेता हैं. इससे पहले राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पिछले साल नवंबर में मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य कथित मामले में हिरासत में लिया गया था और फिर जेल में डाल दिया गया था.

नवाब मलिक के पास है इतनी संपत्ति

चुनाव आयोग को सौंपे अपने हलफनामे के मुताबिक नवाब मलिक के पास 37,07,396 रुपये की चल संपत्ति है. इसके अलावा कुछ पुश्तैनी जमीन और मुंबई में एक फ्लैट के साथ करीब 1,14,00,716 रुपये की अचल संपत्ति भी है. फिलहाल नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना और कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ईडी की कार्रवाई को गलत बताया है और कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

ये भी पढ़ें:

UP Election: अखिलेश यादव ने किया भगवान गौतम बुद्ध का अपमान! केशव मौर्य ने ट्वीट किया वीडिया, PM मोदी ने किया कटाक्ष

J&K: बारामूला और शोपियां में लश्कर आतंकियों के 4 सहायक गिरफ्तार, AK47 राइफल सहित गोला-बारूद बरामद

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली