प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन आज दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर वार्ता कर रहे हैं. इस बैठक को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.

व्यापार और सुरक्षा में सहयोग के लिये कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम से कहा कि व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, शिक्षा और नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हमारा पहले से ही बहुत घनिष्ठ सहयोग रहा है. इसके अलावा उन्होंने अन्य क्षेत्रों जैसे महत्वपूर्ण खनिज, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, कोविड-19 में भी दोनों देशों के बीच हुई तेज वृद्धि को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने बेंगलुरु में ऑस्ट्रलिया के सहयोग से महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना में सहयोग के लिये धन्यवाद दिया है.

पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Trade और investment, defence और security, education और innovation, science and technology – इन सभी क्षेत्रों में हमारा बहुत क़रीबी सहयोग है: PM @narendramodi at India-Australia virtual summit
— PMO India (@PMOIndia) March 21, 2022

प्राचीन भारतीय कलाकृतियों को लौटाने के लिये कहा धन्यवाद

इसके अलावा पीएम ने प्राचीन भारतीय कलाकृतियों को लौटाने की पहल करने के लिए पीएम ने अपने समकक्ष मॉरिसन से कहा कि मैं आप को विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ कई अन्य भारतीय राज्यों से अवैध तरीकों से निकाली गयी सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्तियों और चित्रों को भारत को वापस सौंप दिया है.

बैठक में क्वाड का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA)को आर्थिक अर्थव्यवस्था, आर्थिक पुनरुद्धार और आर्थिक सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया है. पीएम मोदी ने क्वाड का जिक्र करते हुए दोनों देशों के संबंधों को लेकर एक-दूसरे की सराहना की है. उन्होंने कहा कि हमारा यह सहयोग मुफ़्त, खुले और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग के नये आयाम लिखेगा.

बीजेपी को वोट करने पर मुस्लिम महिला को शौहर ने घर से निकाला, तीन तलाक की भी दी धमकी

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश…

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी