मक्का मदीनाः पिछले 2 साल से मक्का मदीना जाने वाले कई मुसलमान कोरोना महामारी के चलते उमरा करने से महरूम रह गए. हालांकि अब 2 साल बाद पाक रमजान के महीने में मुंबई के अकीदतमंद मुसलमान उमरा के लिए बड़ी संख्या में मक्का जा रहे हैं.

बड़ी बात ये है कि मक्का और मदीना जाने के लिए टिकट वीजा और रहने-खाने की जगह महंगी होने के बावजूद अकीदतमंद अपने इस सबसे पाक शहर में जाकर हज करने के लिए तैयार हैं. भले ही इस काम के लिए उनको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है. मुंबई के रहने वाले और कांग्रेस नेता मुदस्सर पटेल अपनी अम्मी के साथ रमजान का महीना शुरू होने के बाद रविवार को मक्का पहुंचे. उन्होंने कहा कि "मैं खुशनसीब हूं कि मैं अपनी अम्मी को यहां ला पाया जो उमरा करने के लिए मक्का आना चाहती थीं. पिछले 2 साल से इतनी मौतें और गमगीन माहौल देखने के बाद यहां आना एक राहत की बात है, ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि ग्लोबल टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए भी ये एक बड़ी राहत है. ये भारत की एयरलाइंस और टूर बिजनेस इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है."

एक विश्वास है कि रमजान के दौरान उमरा करना उतना ही फल देने वाला काम है जितना हज करना. इस पाक महीने में उमरा करने वालों को खूब दुआएं मिलती हैं. इसीलिए इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि इस दौरान इतनी भीड़ देखने को मिल रही है.

बता दें कि जहां हज करने के लिए साल में एक खास समय होता है वहीं उमरा पूरे साल के दौरान कभी भी किया जा सकता है. अकीदतमंदों का हज के लिए मदीना जाना अनिवार्य नहीं है पर लोग इसलिए वहां जाते हैं क्योंकि पैगम्बर मुहम्मद साहब को वहां दफनाया गया है.

ये भी पढ़ें-

उत्तर भारत के धार्मिक शहरों के करना चाहते हैं दर्शन तो IRCTC के स्पेशल पैकेज का उठाएं लुत्फ, ये है डिटेल्स

मार्च से अब तक CNG के दाम कुल 12.50 ₹ प्रति KG बढ़े, जानें रसोई गैस समेत बाकी ईंधन की कीमतों का हाल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया