Gujrat Corona Vaccination: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बुधवार को बताया कि राज्य के 16,000 से अधिक गांव और पांच नगर निगम की 100 फीसदी पात्र आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है.

गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत में पटेल ने कहा कि भावनगर, गांधीनगर, सूरत, जूनागढ़ और राजकोट में सभी पात्र लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा करीब 18,500 गांवों में से 16,109 गांवों के निवासियों को अभी तक टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जूनागढ़, अहमदाबाद, तापी और महिसागर में भी 100 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है.

इतने करोड़ लोगों का हुआ पूर्ण टीकाकरण

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में करीब 4.93 करोड़ वयस्क नागरिक हैं जिन्हें कोविड का टीका लग सकता है. मंत्री ने कहा कि करीब 4.50 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवा ली है और 2.71 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण (दोनों खुराक) हो चुका है.

8 लाख से अधिक लोग महामारी की चपेट में आए

वहीं अगर बात करें राज्य में कोरोना आकड़ों के बारे में तो अब तक 8 लाख 26 हजार 784 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. जिनमें से करीब 8 लाख 16 हजार लोग इससे ठीक हो चुके हैं. वहीं, अब तक प्रदेश में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए रखी शर्त, अखिलेश यादव को लेकर दिया ये बयान

Kanpur Metro: सीएम योगी ने कानपुर को दी बड़ी सौगात, मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को दिखाई हरी झंडी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया