गोवा विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीतकर बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अभी सस्पेंस है. बीजेपी विधायक गणेश गांवकर ने राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ले ली है. अब बाकी 39 विधायकों को कल (15 मार्च) शपथ दिलाई जाएगी.

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘राज्यपाल ने हमारे MLA गणेश गांवकर को शपथ दिलाई है. राज्यपाल ने उनको हमारे बाकी विधायकों को शपथ दिलाने के लिए नियुक्त किया है. 39 विधायकों को शपथ दिलाने के लिए 15 मार्च को सुबह 11:30 बजे सदन में बुलाया है.'

नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे गांवकर
गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई ने गणेश गांवकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. दक्षिण गोवा के सांवोर्देम विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार भाजपा विधायक रहे गांवकर मंगलवार को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे और राज्य विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. राज्य विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव की सुविधा प्रदान करेंगे.

बीजेपी ने 14 फरवरी को हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 20 सीटें जीतीं, जो कि बहुमत से एक कम है. हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. पार्टी को तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों से बिना शर्त समर्थन के पत्र मिल चुके हैं, जो संभावित रूप से 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में ट्रेजरी बेंच की संख्या को 25 तक ले जा सकते हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी की मुख्य दावेदार, कांग्रेस, केवल 11 सीटें जीत सकी, जिसमें एक और सीट उसके गठबंधन सहयोगी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने जीती.

ये भी पढ़ें-
Uttarakhand New CM: कौन संभालेगा उत्तराखंड की कमान? इस तारीख को होगा एलान! रेस में हैं ये नाम

कोरोना से मौत पर मुआवजे के झूठे दावों पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, कहा- ऐसी कल्पना भी नहीं की थी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया