गोवा में बीजेपी की ओर से सरकार गठन में हो रही देरी पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत ने पूछा कि ‘क्या बीजेपी को सही में निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का समर्थन प्राप्त है?’ कांग्रेस नेता कार्लोस फरेरा ने कहा है कि सिंगल लार्जेस्ट पार्टी अगर सरकार नहीं बना पा रही है तो दूसरे नंबर पर आई पार्टी को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए

दिगंबर कामत ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं होने के कारण बीजेपी में अंदरूनी कलह है या फिर बाकी के निर्दलीय और बीजेपी के विधायकों का समर्थन प्राप्त नहीं है, जिसके कारण सरकार गठन में देरी हो रही है.

जब दिगंबर कामत से यह सवाल पूछा गया कि अगर मौका मिले तो क्या कांग्रेस सरकार बना सकती है? क्या कांग्रेस की दूसरे निर्दलीय और दूसरे पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत जारी है? तो दिगंबर कामत ने कहा कि गोवा की राजनीति में कुछ भी संभव है और वे किसी भी संभावनाओं से इंकार नहीं करते हैं.

कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेता कार्लोस फरेरा ने कहा की राज्यपाल अपने संवैधानिक जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पा रहे हैं. गोवा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकार गठन से पहले विधायकों ने शपथ लिया हो. राज्यपाल की जिम्मेदारी है कि सिंगल लार्जेस्ट पार्टी अगर सरकार नहीं बना पा रही है तो दूसरे नंबर पर आई पार्टी को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए.

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर नकवी तक राजनेताओं ने कैसे मनाई होली, देखें तस्वीरें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली