गोवा में मुख्यमंत्री के नाम पर कब लगेगी मुहर? प्रमोद सावंत ने बताया

गोवा में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बीच सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी और शपथ की तारीख भी तय की जाएगी. कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी जानकारी दी. प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे को गोवा के मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है.

दोनों ही नेताओं ने शनिवार शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. बीजेपी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि राणे हाल-फिलहाल में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने सावंत और राणे से उनसे एक साथ नई दिल्ली में मिलने को कहा था.

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न चुनाव में बीजेपी ने सर्वाधिक 20 सीटों पर जीत दर्ज की है. महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलियों के समर्थन जताने से भाजपा के लिए गोवा में सरकार बनाने का रास्ता आसान हो गया है.

हालांकि, पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा फिलहाल पेश नहीं किया है. बीजेपी की गोवा इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनवडे ने पहले संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी होली के समारोहों के बाद सरकार बनाएगी.

पार्टी ने मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया के पर्यवेक्षण और अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन को क्रमशः पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

सावंत ने बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अगली सरकार के गठन पर चर्चा की थी. उनके साथ बीजेपी के गोवा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, गोवा डेस्क प्रभारी सीटी रवि, तनवडे और पार्टी के राज्य महासचिव (संगठन) सतीश धोणे भी प्रधानमंत्री से मिले थे.

शरद यादव की पार्टी का RJD में विलय, तेजस्वी यादव बोले- विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी कर दी, हम लोगों को…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News