कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स को एक तरफ लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में इसे बैन करने की मांग भी की जा रही है. इस फिल्म को अब तक आठ राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है. इसी क्रम में अब चंडीगढ़ में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया. आदेश रविवार को जारी किया गया था, यूटी प्रशासक की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार आज यानी सोमवार से चंडीगढ़ के लोग फिल्म को टैक्स फ्री देख पाएंगे.

दरअसल चंडीगढ़ में कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी. जिसे देखते हुए प्रशासक के आदेश के बाद यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने इस फिल्म पर लगने वाले यूटीजीएसटी को माफ कर दिया है. जारी किए गए निर्देश के अनुसार, सिनेमा थिएटर और मल्टीप्लेक्स में लोगों से UTGST चार्ज नहीं लिया जाएगा. यह निर्देश चार माह तक प्रभावी रहेंगे.

Chandigarh administration allows reimbursement of UTGST on ‘The Kashmir Files’ film in cinemas theatres of Chandigarh

Multiplexes & cinema theater operators will not charge UTGST from the people. The orders will be in effect for four months, reads the official order pic.twitter.com/AE9ZMVmAGk
— ANI (@ANI) March 21, 2022

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है. कई जगहों पर इसके विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं तो कई राज्यों में टैक्स फ्री करने की मांग. कई नेताओं का मानना है कि यह फिल्म सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा सकता है इसलिए इसपर बैन लगा देनी चाहिये. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पिल्म की तारीफ करते हुए इसे देखने की अपील की है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म 100 करोड़ का काराबोर कर चुकी है.

इन राज्यों में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

चंड़ीगढ़ से पहले कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म को 8 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है. सबसे पहले हरियाणा सरकार ने टैक्स फ्री किया था. इसके बाद फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मध्य प्रदेश, गुजरात, कनार्टक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा में भी फिल्म को कर मुक्त किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश…

पाकिस्तान के गृह मंत्री का बिलावल भुट्टो पर निशाना, कहा- अभी सियासत में दूध के दांत नहीं निकले और…

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी