दिल्ली के द्वारका में बाइक/स्कूटर रैली में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठे हुए. इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के साथ बीजेपी शासित एमसीडी के मेयर भी मौजूद रहे. दरअसल, आज दिल्ली के 14 जिलों में बाइक-स्कूटर रैली आयोजित की गई, जिसकी अगुवाई बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की. दिल्ली बीजेपी के प्रभारी बैजयंत जय पांडा सदर बाजार से विजय उत्सव में शामिल हुए.

वहीं, LOP रामबीर सिंह बिधूड़ी ने मीठापुर चौक, बदरपुर में स्कूटर रैली की अगुवाई की, तो दिल्ली बीजेपी की सह-प्रभारी अल्का गुर्जर ने लोधी रोड से स्कूटर रैली में हिस्सा लेने पहुंची. दरअसल, चार राज्यों में मिली जीत का जश्न बीजेपी ने आज दिल्ली में बाइक रैली कर मनाया है. इसे एमसीडी चुनाव की तैयारी का स्वरूप भी समझा जा सकता है.

’यूपी में योगी आदित्यनाथ ने माफिया, गुंडाराज समाप्त किया है'

इसी तरह दिल्ली बीजेपी जगह-जगह तिरंगा यात्रा, होली का कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम हर रोज आयोजित करने की योजना बना रही है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, "उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मिली प्रचंड जीत का उल्लास और उमंग दिल्ली में देखने को मिल रहा है. यूपी में योगी आदित्यनाथ ने माफिया, गुंडाराज समाप्त किया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास बढ़ा है."

’हमने तीन बार एमसीडी को जीता, चौथी बार इतिहास बनाने जा रहे'

एमसीडी चुनाव को लेकर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा, "एमसीडी चुनाव को लेकर हम तैयार हैं. दिल्ली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और देश की राजधानी भी पीएम मोदी के साथ चलना चाहती है. हमने तीन बार एमसीडी को जीता है. चौथी बार इतिहास बनाने जा रहे हैं." वहीं, आम आदमी पार्टी एमसीडी जीतने के दावे को सिरे से नकारते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष कहते हैं, "वो तो उत्तराखंड, गोवा, यूपी में भी सरकार बनाने की बात कर रहे थे. नोटा से भी कम वोट मिले हैं उनको, जमानते जप्त हुई हैं."

ये भी पढ़ें-

<a title="Punjab: 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान लेंगे CM पद की शपथ, अन्य 16 मंत्रियों का बाद में होगा शपथ समारोह" href="https://www.abplive.com/news/india/punjab-only-bhagwant-will-take-oath-as-cm-on-march-16-oath-ceremony-of-other-16-ministers-will-be-held-later-2080572" target="">Punjab: 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान लेंगे CM पद की शपथ, अन्य 16 मंत्रियों का बाद में होगा शपथ समारोह

<a title="पाकिस्तान: पीएम इमरान पर बरसे पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, कहा- इनको वादे पूरे करने में लग जाएंगे 15 साल" href="https://www.abplive.com/news/world/shahid-afridi-on-pm-imran-khan-many-promises-for-coming-to-power-will-take-15-years-to-fulfill-2080600" target="">पाकिस्तान: पीएम इमरान पर बरसे पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, कहा- इनको वादे पूरे करने में लग जाएंगे 15 साल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया