चुनाव में हार के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का आया पहला रिएक्शन, कही ये बात

उत्तराखंड में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल कर सत्ता में वापसी कर ली है. हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार ने सबको चौंका दिया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए. उन्हें कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में हार का सामना करने के बाद मुख्यमंत्री की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में पार्टी को बड़ी जीत मिलने पर सबको धन्यवाद कहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, धन्यवाद, आभार एवं अभिनन्दन… बता दें कि सीएम धामी को कांग्रेस प्रत्यासी से 6,951 वोटों से हार मिली है. पिछले चुनाव में भुवन चंद्र कापड़ी को धामी से हार का सामना करना पड़ा था. तब पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें 2700 वोटों के अंतर से हराया था.

धन्यवाद, आभार एवं अभिनन्दन…#UttarakhandElections2022 #Uttarakhand pic.twitter.com/ag6DWurRa4
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 11, 2022

बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के आए नतीजे में कई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री को हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार मिली, तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी दोनों सीटों से हार का सामना करना पड़ा.

यही हाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी हुआ है और वे भी अपनी-अपनी सीट से पराजित हुए हैं. हालांकि, पुष्कर सिंह धामी भले ही चुनावी लड़ाई हार गए हों, लेकिन उनकी पार्टी उत्तराखंड में विजयी हुई है.

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 47 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में 19 सीटें गई हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली हैं. इसके अलावा दो सीटों पर निर्दलीय भी जीते हैं.

ये भी पढे़ं-

पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के क्या हैं मायने? पंजाब में AAP की जीत से भविष्य में कांग्रेस के लिए बढ़ी चुनौती

Punjab Election 2022: पंजाब में ‘आप’ की लहर के सामने फीका पड़ा सोनू सूद का करिश्मा, दूसरे स्थान पर रहीं बहन मालविका

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News