छठे चरण की वोटिंग से पहले यूपी की जनता से बोले पीएम मोदी, आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों से मतदान करने की अपील की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है. सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों. आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत!
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2022
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कहा कि चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है. इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है. आपका एक-एक वोट अमूल्य है. आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है. विधानसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं.छठवें चरण का मतदान आज होना है. पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेकर लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए.
चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है।
आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 3, 2022
छठे चरण में 57 सीटों पर वोटिंग
बता दें कि यूपी चुनाव के छठे चरण (UP 6th Phase Election) में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर के साथ ही अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर में वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज  और बलिया जिले में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. गोरखपुर जिले की नौ, अंबेडकर नगर जिले की पांच, बलरामपुर जिले की चार, सिद्धार्थनगर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
Russia Ukraine War: भारतीय छात्रों को बंधक बनाने के रूसी आरोपों को अमेरिका ने नकारा, कहा- ‘यह रूस का प्रोपेगेंडा वॉर’
रूसी विदेश मंत्री की चेतावनी- परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा तीसरा विश्व युद्ध और काफी ‘विनाशकारी’ होगा
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News