ABP Shikhar Sammelan Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 17 दिसंबर को कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर आपका चैनल एबीपी न्यूज़ आज शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. शिखर सम्मेलन में पक्ष और विपक्ष के नेताओं से तीखे सवाल होंगे. साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही खींचतान को लेकर भी चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ में साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं हैं.

तीन साल पूरे होने के मौके पर छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार के ही एक वरिष्ठ मंत्री टी. एस. सिंहदेव मुख्यमंत्री पद न मिलने से नाराज़ हैं. कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जब मुख्यमंत्री का चुनाव हो रहा था, उस समय से ये कहा जा रहा है की कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ढाई ढाई साल मुख्यमंत्री का फॉर्मूला बनाया है. जिसमें पहले ढाई साल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे और बाद के ढाई साल में टी.एस. सिंहदेव मुख्यमंत्री रहेंगे. हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात को कांग्रेस की तरफ से नहीं कहा गया है.

जून 2021 में मुख्यमंत्री पद पर बघेल के ढाई साल पूरे होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खेमे ने दावा किया था कि आलाकमान ने ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति दी थी. राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस आलाकमान ने विवाद को सुलझाने के लिए अगस्त में बघेल और सिंहदेव को दिल्ली बुलाया था. जब बघेल दिल्ली में थे तब कांग्रेस के 70 में से 54 विधायकों ने उनके समर्थन में दिल्ली का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों की घर वापसी शुरू, आज पूरे देश में मनाएंगे विजय दिवस

Omicron Latest Update: देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के अबतक 32 केस दर्ज, मुंबई में रैली और मोर्चा निकालने पर लगी रोक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया