जम्मू: मंगलवार तड़के जम्मू पुलिस ने पंजाब जम्मू बॉर्डर पर एक अफगानी युवक को पकड़ा है. सूत्रों की माने तो यह अफगानी युवक वापस अपने घर जम्मू-कश्मीर में एलओसी को पार करके जाने की फिराक में था.

अफगानिस्तान के काबुल के रहने वाले 16 साल के अब्दुल रहमान को मंगलवार सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच जम्मू पुलिस ने जम्मू पंजाब बॉर्डर से उस वक्त पकड़ा जब यह जम्मू कश्मीर आने की फिराक में था. दरअसल, जम्मू पुलिस को अब्दुल रहमान पर उस वक्त हुआ जब इससे जम्मू कश्मीर में आने से पहले इसका आधार कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज मांगा गया जो यह पुलिस अधिकारियों को देने में हिचकिचाता रहा.

काबुल का रहने वाला है अब्दुल

उसके बाद जब से पूछताछ की गई तो इसने कबूला कि वो अफगानिस्तान के काबुल का रहने वाला है जिसके बाद इसे लखनपुर थाने लाया गया जहां इससे पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक अब्दुल रहमान वैध दस्तावेजों पर अपने भाई के अटेंडेंट के तौर पर दिल्ली कुछ महीने पहले भारत पहुंचा था.

गौरतलब है कि अब्दुल रहमान का भाई अफगान सेना में बतौर सैनिक तैनात हैं और वह कुछ साल पहले अफगानिस्तान में हुए एक ऑपरेशन के दौरान घायल हो गया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जंप दिल्ली के आर एंड आर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अब्दुल रहमान कुछ महीने पहले अपने भाई की देखरेख के लिए अफगानिस्तान से भारत आया था और तब से वह लगातार अपने भाई की आर एंड आर अस्पताल में देखभाल कर रहा है.

अब्दुल को वापस काबुल भेजने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क जारी

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि अब्दुल रहमान का वीजा अक्टूबर तक वैध था, जिसके बाद उसे अपना घर जाना था. लेकिन, अब्दुल रहमान लगातार अपने घर और परिवार वालों को याद सता रही थी और जब उसे यह पता चला कि अफगानिस्तान जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है. तब उसने अपने घर पहुंचने का एक नया रास्ता निकाला.

सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि अब्दुल रहमान दिल्ली से जम्मू कश्मीर इसलिए पहुंचा था कि वह श्रीनगर जम्मू से एलओसी को पार करके पाकिस्तान और फिर अफगानिस्तान अपने घर पहुंच सके. फिलहाल जम्मू पुलिस विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है ताकि अब्दुल रहमान को वापस उसके देश भेजा जा सके.

यह भी पढ़ें.

Karnataka Car Accident: बेंगलुरु में तेज रफ्तार ऑडी कार बिजली खंभे से टकराने से 7 की मौत, विधायक के बेटे और बहू दोनों की मौत

India Corona Updates: 5 दिन बाद 40 हजार से कम आए कोरोना मामले, 65 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया