जम्मू कश्मीर: गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी बाबर पर सेना कहा- 2016 के उरी जैसे हमले की थी साजिश, सात दिन में मारे चार आतंकी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उरी में जारी सेना के ऑपरेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. उरी ऑपरेशन को लेकर आज सेना की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने बताया कि आज जिस पाकिस्तान के आतंकी को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अली बाबर पात्रा है. इसकी उम्र महज उन्नीस साल है. अली बाबर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है. जो पाकिस्तान में करीब तीन महीने की आतंकी ट्रेनिंग ले चुका है. आतंकियों की घुसपैठ का मकसद 2016 के उरी जैसे बड़े हमले को अंजाम देना था.

मेजर वत्स ने कहा कि बिना पाकिस्तान की मदद के ऐसे घुसपैठ मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही टेरर लॉन्च पैड पर इन दिनों हलचल भी बढ़ गई है. मेजर वत्स ने ये भी बताया कि, पिछले सात दिनों में सेना ने ऑपरेशन में 4 आतंकियों को ढेर किया है जबकि एक को जिंदा पकड़ा है. सेना ने आतंकी अली बाबर पात्रा की तस्वीर भी जारी की. सेना के मुताबिक दो आतंकी 25 सितंबर को एक नाले में छिप गए थे. 26 सितंबर को एक आतंकी को ढेर कर दिया था जबकि एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया था .

यह भी पढ़ें-

Punjab: चन्नी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सुखजिंदर सिंह रंधावा बने गृह मंत्री

तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे, चुनाव आयोग का एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News