Jammu And Kashmir News: जम्मू कश्मीर पुलिस की प्रदेश खुफिया एजेंसी (SIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के लिए काम करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. एसआईए जम्मू कश्मीर पुलिस की नव गठित शाखा है.

उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने कश्मीर के दक्षिण और मध्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर रात भर छापे मारे और दस लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसआईए का हाल में गठन किया गया और एजेंसी को आतंकवाद तथा अलगाववाद से जुड़े अपराधों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.

सीधे जैश के कमांडरों के संपर्क में थे गिरफ्तार आतंकी

अधिकारियों ने बताया कि एसआईए की जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी समूह की ‘स्लीपर सेल्स’ या समूह के लिए काम कर रहे 10 लोगों की पहचान की गयी. उनमें से कोई भी एक-दूसरे की गतिविधियों से अवगत नहीं था और वे सीधे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों से निर्देश ले रहे थे.

एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल के लोग इस तरह काम कर रहे थे कि अगर एक सदस्य पकड़ा भी जाए तो बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ न हो. इस मॉड्यूल का लगातार निगरानी के जरिए पता लगाया गया. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे युवाओं की भर्ती करने, पैसों का इंतजाम करने और दक्षिण तथा मध्य कश्मीर में हथियारों को पहुंचाने में शामिल थे.

डमी पिस्तौल की गई थी जब्त

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सेल फोन, सिम कार्ड, बैंकों में लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड तथा एक डमी पिस्तौल भी जब्त की गयी. गिरफ्तार लोगों में वह शख्स भी शामिल है, जिसके घर में चार अप्रैल 2020 को चार आतंकवादी मारे गए थे.

उन्होंने बताया कि इन लोगों का मकसद दक्षिण तथा मध्य कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों का वित्त पोषण करना और स्कूल तथा कॉलेज जाने वाले छात्रों की भर्ती करना था. उनसे डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं और सबूतों के विश्लेषण के लिए उन्हें फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.

Punjab Elections: पठानकोट में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- जहां-जहां बीजेपी ने पैंठ बनाई है वहां से दिल्ली की रिमोट कंट्रोल फैमिली का सफाया हो गया

‘अच्छा नहीं है, यूं अवाम की आंखों में सैलाब का आना’… Akhilesh Yadav का Yogi सरकार पर बड़ा निशाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया