J&K Assembly Elections: बीजेपी के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे और यूटी में बीजेपी की सरकार होगी. रैना ने श्रीनगर के आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा से इतर पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की.

रविंदर रैना ने कहा, "एक बार परिसीमन प्रक्रिया खत्म होने के बाद, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे. मैं आपको बता दूं कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोग बीजेपी को स्वीकार कर रहे हैं, उसी तरह केंद्र शासित प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी की सरकार होगी."

श्रीनगर-शारजाह उड़ान के लिए पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र से इनकार करने के बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा कि "यहापड़ोसी की खराब मानसिकता को दर्शाता है और यह कदम पूरी तरह से अनुचित है. उड़ानें अभी भी श्रीनगर से शारजाह के लिए जाएंगी और केवल अंतर यह होगा कि एक लंबा मार्ग होगा."

बता दें, जम्मू कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया मार्च 2022 तक खत्म हो जाएगी और इसके बाद यहां विधानसभा की सात सीटें बढ़ेंगी. परिसीमन 2011 के सेंसस पर आधारित होगा. पिछले परिसीमन पर 12 जिले थे लेकिन अब प्रदेश में 20 जिले है.

ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel Prices Today: नोएडा में बिक रहा दिल्ली से सस्ता पेट्रोल, मुंबई में चेन्नई से महंगा, जानें अपने शहर में तेल के दाम

Money Laundering Case: अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख आज ईडी के सामने नहीं होंगे पेश, वकील करेंगे और समय की मांग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया