जल्द आएंगी डाइटरी गाइडलाइन्स? जानिए क्यों इसे जानना आपके लिए है बेहद जरूरी

व्यक्ति स्वस्थ कैसे रहे, इसको लेकर केंद्र सरकार जल्द ही नई गाइडलाइन लाने जा रही है. आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन इस गाइडलाइन को तैयार कर ली है और इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. NIN यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक गाइडलाइन्स लगभग तैयार हैं, इसे जल्द जारी कर दिया जाएगा.

नई गाइडलाइन्स लगभग 10 साल बाद जारी होगी, इससे पहले साल 2011 में गाइडलाइन्स आयी थीं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक इस बार इसे काफी आसान बनाया गया है, जिससे कि आम लोग आसानी से ये समझ में आ सकें. एनआईएन के वैज्ञानिकों के मुताबिक इन 10 सालों में लोगों की लाइफ स्टाइल में काफी चीजों में बदलाव आया है और इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन्स तैयार की जा रही हैं. इस बारे में एबीपी न्यूज़ से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के वैज्ञानिक डॉ जी एम सुब्बाराव ने खास बातचीत की है.

डाइटरी गाइडलाइन इस बार कितनी अलग हैं?
इसमें दो चीज़ें हैं. पहला हमारा नया डेटा, इंडियन फूड कंपोजिशन डेटा टेबल के तहत तैयार किया जाता है. इसका मतलब है कि 500 से ज्यादा जो आहार भारत में खाए जाते है, उनके न्यूट्रिशन वैल्यू क्या होगी ये नया डेटा निकला है. उसके बाद 2020 में अब के हिसाब से अलग-अलग आयु वर्ग, काम करने वालों को कैसे खाना है,  क्या खाना है, इसके बारे में निर्देश हैं. जैसे पहले जो लोग काम बहुत कम करते है, उनके लिए पिछली बार 1800 कैलोरी तय की गई थी, जो अब 1600 होनी चाहिए. उसी तरह पुरुषों के लिए 2400 कैलोरी थी, जो अब 2100 कैलोरी हो गई है. महिलाओं के लिए अब 1660 कैलोरी है. ये वक्त के साथ बदलता रहता है. न्यूट्रीरेंट रिक्वायरमेंट और जो खाने का डेटा बेस है, दोनों के जरिए पब्लिक इस्तेमाल के लिए गाइडलाइन बनानी है. इसके अलावा स्वस्थ रहने ले लिए ये गाइडलाइन्स बनाई जाती हैं. पिछली बार यानी 2011 में 15 गाइडलाइन्स थीं इस बार 16 गाइडलाइन्स होंगी.

ये 16वीं गाइडलाइन्स कौन सी होंगी?
आज कल हम बहुत सा खाना बाहर से खरीदते है. पैक्ड फूड हम लोग खा रहे हैं और इस पर बहुत सी जानकारी होती है. लोग पढ़ते नहीं हैं, समझते नही है. इसमें ये बताया गया है कि कौन सी इनफॉर्मेशन को पढ़ना है और उसके हिसाब से हेल्दी खाना तय करना है. अनहेल्दी खाने से कैसे दूर रहना है. सिर्फ कैलोरी की बात नहीं है. किसी खाने में प्रोटीन ज्यादा होगा किसी में फैट ज्यादा. किसी में सोडियम कम होगा, शुगर कम होगी. ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए इन्हें जानना जरूरी है. तो जो आप खा रहे हैं उसकी जानकारी होनी चाहिए. कितनी कैलोरी लें, इसलिए ये गाइडलाइन्स हैं. इसमें 6 महीने से कम उम्र के बच्चों को कितना स्तनपान कराना है और 2 से 6 साल तक के बच्चों को कैसे और कितना खाना देना है ये भी शामिल है. बुढ़ापे में लोगों को कैसे खाना देना है ये भी 15 गाइडलाइन्स में होगा.

ये गाइडलाइन कब तक आ जाएंगी?
बहुत जल्द ये गाइडलाइन्स आने वाली हैं. अभी ड्राफ्ट तैयार है फिर कमिटी की मीटिंग होगी और फिर पब्लिक डोमेन में इसे रखेंगे. चर्चा और सुझाव के बाद ये फाइनल हो जाएंगी. इसके अगले 6 महीने में आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News