Corona Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद प्रतिकूल प्रभाव से जुड़े मामलों में 167 लोगों की मौत की बात सामने आई है. उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

मंत्री ने सदन को सूचित किया कि ऐसे सबसे अधिक 43 मामले केरल में आए. इसके बाद महाराष्ट्र में 15, पश्चिम बंगाल में 14 और मध्य प्रदेश एवं ओडिशा में 12-12 मौतों की जानकारी प्राप्त हुई है. एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि दुग्धपान कराने वाली महिलाओं में टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के 13 मामले गत तीन फरवरी तक सामने आए और ये हल्के-फुल्के लक्षण वाले थे.

देश में कोरोना का हाल

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 हजार 407 नए केस सामने आए हैं और 804 लोगों की मौत हो गई. कल 58 हजार 77 मामले दर्ज किए गए थे. देश में पॉजिटिविटी रेट अब 3.48 हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 6 लाख 10 हजार 443 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6 लाख 10 हजार 443 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 7 हजार 981 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 1,36,962 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 14 लाख 68 हजार 120 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें.

Assembly Election: यूपी की 55 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, उत्तराखंड और गोवा में भी आज प्रचार का आखिर दिन, दिग्गज लगा रहे दम

West Bengal Municipal Election: अनोखी मांग! राजनीतिक दलों से प्रदूषण पर ध्यान देने की अपील कर रही जनता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया