जानें कैसे सोनिया गांधी ने कैप्टन को हटाने पर लगाई मुहर, यूं कहा- ‘आई एम सॉरी अमरिंदर’

पंजाब में सियासी उठा-पटक के बाद आखिरकार कांग्रेस के बड़े नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा. पंजाब में कांग्रेस के विधायक दल का बैठक बुलाने से लेकर कई मुद्दों पर नवजोत सिद्धू से नाराज रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनपर जमकर हमला बोला. इस्तीफा देने से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात भी की थी. मीडिया से बात करते हुए अमरिंदर सिंह ने यह दावा किया कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही तो कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें ‘आई एम सॉरी अमरिंदर’ कहा’.

सोनिया गांधी ने कहा- आई एम सॉरी अमरिंदर

अमरिंदर सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें सुबह फोन किया था. मैं उस वक्त वहां पर नहीं था. जब मैं वापस लौटा तो अपने फोन पर सोनिया गांधी जी का मिस्ड कॉल देखा. जब मैंने उन्हें फोन किया तो उन्होंने फोन उठाया फिर मैंने उनसे पूछा कि ‘मैम यह सीएलपी का क्या चल रहा है. मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा, मुझे लग रहा है कि इस्तीफा दे देना सही रहेगा. इसके जवाब में सोनिया गांधी ने कहा ओके, आप इस्तीफा दे सकते हैं. मैंने इसके जवाब में उन्हें ठीक है, मैं इस्तीफा दूंगा, इसके बाद उन्होंने कहा सॉरी अमरिंदर, इसके जवाब में मैने उनसे कहा दैट्स फाइन, दैट्स ओके’.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1439221068955226118?s=20[/tw]

इस्तीफे के बाद सिद्धू पर जमकर बरसे अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे. उन्होनें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू पर वार करते हुए कहा कि सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा है, उनकी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और वहां के सेना प्रमुख जनरल बाजवा से दोस्ती है. अगर कांग्रेस पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करती है तो मैं इसका विरोध करूंगा. उन्होंने कहा नवजोत सिंह सिद्धू गलत आदमी है और मैने पार्टी आलाकमान को पहले ही बता दिया था कि वह पार्टी को बर्बाद कर देंगे.

यह भी पढ़ें:

Door Step Ration in MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान, 1 नवंबर से 89 ब्लॉक में होगी डोर स्टेप राशन डिलीवरी

Ganpati Visarjan 2021: आज गणपति विसर्जन के पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर, पूरे शहर की कड़ी सुरक्षा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News