जी-23 की बैठक में प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा- पार्टी चला रहे कुछ सनकी लोग

<p style="text-align: justify;">चुनावी हार के बाद कांग्रेस में बवाल शुरू हो चुका है. पार्टी के नाराज नेताओं के गुट जी-23 ने एक बार फिर सीधे नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. इस बार निशाना प्रियंका गांधी पर भी साधा गया है. सूत्रों के मुताबिक, जी-23 नेताओं की बैठक के दौरान ये सवाल खड़ा हुआ कि चुनावों में हार के बाद राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफे क्यों नहीं मांगे गए? क्योंकि यूपी में प्रियंका गांधी ही इंचार्ज थीं और सब कुछ देख रही थीं, इसीलिए इन नेताओं ने सीधे प्रियंका पर निशाना साधा है.</p> <p style="text-align: justify;"><strong>सोनिया गांधी की कमेटी पर सवाल</strong></p> <p style="text-align: justify;">इतना ही नहीं पार्टी के नाराज नेताओं के इस गुट ने बैठक में ये भी कहा कि, कांग्रेस को कुछ सनकी लोगों का ग्रुप चला रहा है. इस बैठक में तय हुआ है कि, नेता कांग्रेस आलाकमान से ये सवाल करेंगे कि राज्यों के इंचार्ज और महासचिवों से इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया? साथ ही जी-23 नेताओं की इस बैठक में ये भी चर्चा हुई कि हार की समीक्षा के लिए सोनिया गांधी ने जो कमेटी बनाई है उसमें वही लोग शामिल हैं जो हार के असली जिम्मेदार हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News