जैसे सड़क पर गाड़ियां भिड़ती हैं, वैसे ही हवा में प्लेन क्यूं नहीं भिड़ते?

नई दिल्ली: दुनिया के व्यस्त हवाई अड्डों में से एक आईजीआई एयरपोर्ट से एक दिन में हजारों फ्लाइटें ऑपरेट होती हैं. यह सब एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों की मुस्तैदी के बिना मुमकिन नहीं हो सकता है. यहां आप जानिए कि आसमान में उड़ती हजारों उन उड़ानों के ट्रैफिक को आखिर कौन कंट्रोल करता है.

कार चलाते वक्त फ़ोन पर बात करना न केवल ग़ैरकानूनी है, बल्कि इसमें जान का ख़तरा भी है. क्यूंकि इससे ध्यान भंग होता है. लेकिन इससे ठीक उल्ट एयरोप्लेन उड़ाते वक्त पायलट को पूरे समय वायरलेस में बातें करते रहना ज़रूरी होता है. इस वायरलेस के दूसरी तरफ होता है ग्राउंड स्टाफ. ये ग्राउंड स्टाफ, ग्राउंड में बसे किसी ऑफिस में बैठा रहता है.

इस ग्राउंड स्टाफ का नाम होता है एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स यानी एटीसी. इसका काम वही होता है जो सड़कों में ट्रैफिक पुलिस का होता है. रडार, वायरलेस, कंप्यूटर और कई अन्य आधुनिक उपकरणों से लेस एटीसी ही पायलट के साथ मिलकर इस बात को सुनिश्चित करता है कि कौन-सा विमान कब लैंड करेगा, कितनी हाईट में रहेगा, स्पीड क्या होगी आदि.

आज से लगभग इक्कीस साल पहले 12 नवंबर, 1996 को दुनिया का सबसे बड़ा ‘मिड एयर कोलीज़न’ हुआ था.मिड एयर कोलीज़न मलतब आसमान में दो हवाई जहाजों का टकराना. इस टक्कर को ‘चरखी दादरी विमान हादसा’ के नाम से जाना जाता है क्यूंकि दोनों विमान टकराकर हरियाणा के चरखी-दादरी में गिरे थे. ये टक्कर दिल्ली से उड़ान भर रहे और दिल्ली लैंड करने जा रहे दो विमानों के बीच हुई थी. 349 लोग मारे गए थे.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: भैंस चराने गई महिला की गला काटकर हत्या, पैर काटकर चांदी की पायल भी ले गए हत्यारे

बांग्लादेश हिंसा: सांसद जगन्नाथ सरकार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- जल्द से जल्द CAA लागू करें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News