झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे के बाद बचाव कार्य लगातार जारी है. आज सुबह 6 बजे से लगातार लोगों को वहां से निकालने की जद्दो जहद चल रही है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतना बड़ा हादसा हो कैसे गया. जिन ट्रॉलियों पर ये हादसा हुआ है, इन ट्रॉलियों के जरिए हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु झारखंड की धार्मिक नगरी देवघर के पहाड़ पर बने मंदिरों तक पहुंचते हैं.

बीते रविवार को एक साथ कई ट्रॉलियों को श्रद्धालुओं के साथ रवाना कर दिया गया. अचानक रोप-वे के केबल पर लोड बढ़ गया और एक रोलर टूट गया. चश्मदीदों के मुताबिक रोलर टूटते ही तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं-और उनमें से दो ट्रॉलियां लुढ़कर नीचे जा गिरी. ये सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, कई श्रद्धालु ट्रॉलियों से जमीन पर गिर चुके थे.

दो दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन

रोप वे की ट्रॉलियां दो पहाड़ों के बीच फंसी हैं. चारों तरफ पहाड़ियां हैं और नीचे खाई है और बीच में वो लोग फंसे हुए हैं-जो रविवार को ट्रॉलियों में सवार हुए थे. रोप-वे की ट्रॉलियां जमीन से करीब 2500 फीट की ऊंचाई पर है और इतनी ऊंचाई पर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं.

रविवार को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया था. लेकिन सोमवार को वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाला और ये रेसक्यू ऑपरेशन अभी तक चल रहा है. रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बच्चों को बिस्किट और फ्रूटी देकर बहलाने की कोशिश की, लेकिन खौफ की लकीरें उनके चेहरों पर साफ देखी जा सकती थीं. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स ने हेलिकॉप्टर से गिरकर अपनी जान भी खो दी.

रोप-वे एक्सीडेंट के बाद हरकत में सरकार

रोप-वे एक्सीडेंट के बाद झारखंड सरकार भी हरकत में आई है. सरकार के पर्यटन मंत्री का कहना है कि रोप-वे चलाने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा. साथ ही इस हादसे की पूरी जांच करवाई जाएगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. अभी तक 32 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका हैं. इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे उपायुक्त देवघर मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को बताया की लगभग 15 लोगों को कल अगले सुबह से रेस्क्यू करना शुरू कर दिया जाएगा.

देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है की मोहनपुर त्रिकुट पर्वत पर रोपवे सफर के दौरान फंसे हुए लोगों को इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा हैं. आज कुल 32 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका हैं.

ये भी पढ़ें: Deoghar Ropeway Accident: देवघर में 32 लोगों को किया गया रेस्क्यू, तीन ट्रॉलियों में अब भी फंसे हैं 15 लोग, 3 की मौत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया