रांचीः धनबाद कोर्ट के जज उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई ने हाई कोर्ट में बड़ी जानकारी दी है. सीबीआई ने हाई कोर्ट को बताया है कि ड्राइवर ने जानबूझ कर टक्कर मारी थी. इस टक्कर के बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. वहीं ड्राइवर ऑटो रिक्शा समेत मौके से फरारा हो गया था. सुनवाई के दौरान सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा की जांच एजेंसी इस घटना के हर एंगल से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जांच जारी है और हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसी आगे बढ़ रही है. मामला सुनने के बाद कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि अगले हफ्ते प्रगति रिपोर्ट पेश करें.

कैसे घटी थी घटना

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के दौरान सबूतों का अध्ययन करने के लिए सीबीआई ने देश भर के चार अलग-अलग फोरेंसिक टीमों को काम में लगाया है. बता दें कि धनबाद के 49 वर्षीय जिला जज उत्तम आनंद की 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे उस वक्त एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए गुजरात के गांधीनगर में दो आरोपियों की ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस या लाई-डिटेक्टर टेस्ट करवाया. जांच एजेंसी सीबीाई इन रिपोर्ट का अध्ययन करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जांच एंजेंसी सीबीआई अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सूत्रों की मानें तो सीबीआई अब अपनी जांच की रिजल्ट के साथ फोरेंसिक रिपोर्ट की पुष्टि करने में जुटी हुई है.

रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है सीबीआई

बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के दौरान सबूतों का अध्ययन करने के लिए सीबीआई ने देश भर के चार अलग-अलग फोरेंसिक टीमों को काम में लगाया है. बता दें कि धनबाद के 49 वर्षीय जिला जज उत्तम आनंद की 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे उस वक्त एक ऑटोरिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

इस घटना को पहले एक महज हादसा समझा गया था. लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद संदिग्ध लगा. इस मामले को लेकर कोर्ट ने संज्ञान लिया और आदेश मिलने के बाद चार अगस्त को सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी. मामला दर्ज होने के बाद जांच एजेंसी ने घटना के बारे में जानकारी देने वालों को दस लाख रूपये इनाम दने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान- मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं मेरी जिम्मेदारी केंद्रीय टीम के प्रति है

इंटरनेट की आजादी पर चीन और पाकिस्तान बढ़ा रहा है पाबंदी, टॉप-10 में ये देश हैं शामिल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया