नई दिल्ली: तालिबान नेता शेर मुहम्मद अब्बास स्टानिकज़ई ने भारत को एक महत्वपूर्ण देश बताते हुए उसके साथ व्यापक आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों की इच्छा जताई है. अफगानिस्तान के राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल मिल्ली टेलीविजन को दिए साक्षात्कार तालिबान के राजनीतिक नेतृत्व में नम्बर दो की हैसियत रखने वाले स्तनिकज़ई कहा, हम चाहते हैं कि भारत के साथ हमारे संबंध पहले की तरह जारी रहें.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रास्ते में भारत के साथ अफगानिस्तान का व्यापार बहुत महत्वपूर्ण है. इसके लिए हमें भारत के साथ हवाई व्यापार को भी खुला रखने की आवश्यकता है. अफ़ग़ानिस्तान के कारोबार को अब तक मदद देते आया भारत आगे क्या रुख अख्तियार करेगा इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है. खासतौर पर तालिबान के साथ सम्बन्धों के इतिहास को देखते हुए क़ई तरह की आशंकाएं और सुरक्षा चिंताएं भी भारत में हैं.

मगर इस बीच सम्पर्क का पुल बनाने की कोशिश में वरिष्ठ तालिबान नेता ने कहा है कि, हम अपने व्यापार, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों में भारत को बहुत महत्व देते हैं और भारत के साथ संबंध बनाए रखना चाहते हैं. "उन्होंने इन सभी मुद्दों पर भारत के साथ काम करने की इच्छा भी जताई.

हालांकि स्तनिकज़ई, साक्षात्कार के दौरान पाकिस्तान के साथ

सम्बन्धों को भी साधते नज़र आए. उन्होंने कहा, "हमारे शरणार्थियों को इतने सालों तक पनाह देने के लिए मैं पाकिस्तान के लोगों का बहुत आभारी हूं. हम अपने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ भी अच्छे संबंध की उम्मीद करते हैं. हमारे रिश्ते सकारात्मक होंगे और हम दोनों गैर-हस्तक्षेप की राजनीति करेंगे.

यह भी पढ़ें.

अरमान कोहली की वजह से बॉलीवुड के बादशाह बने हैं शाहरुख खान, SRK ने खुद बताई वजह

उज्जैन में मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, पुलिस ने दर्ज किया केस

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया