नई दिल्ली: तालिबान की डेडलाइन खत्म होने से 24 घंटे पहले ही अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान की धरती छोड़ दी. 31 अगस्त यानी आज की डेडलाइन थी. मगर, आधी रात को ही अमेरिका ने अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाने का फैसला किया. अफगानिस्तान को उसके हाल पर छो़ड़ कर अमेरिका ने तो अपने हाथ खींच लिए, लेकिन अफगानिस्तान के बाद से जो हालात हैं, उससे दुनिया भर में चिंता है.

अमेरिकी सेना की वापसी हो गई है लेकिन वापसी से पहले अमेरिकी सेना ने कई उन विमानों को किसी काम के लायक नहीं छोड़ा है जो अफगानिस्तान में तैनात किए थे, हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसे तीहतर विमानों को बेकार कर दिया गया है, अब वो विमान कभी नहीं उड़ पाएंगे.

इसके अलावा अफगानिस्तान में मौजूद रॉकेट डिफेंस सिस्टम को भी अमेरिकी सेना ने नष्ट कर दिया है. अब इनका इस्तेमाल नहीं हो पाएगा, इसके अलावा उन गाड़ियों को भी अमेरिकी सेना ने नष्ट कर दिया है जो हथियारों से लैस थीं.

जानकारों की मानें तो अमेरिका ने अफगानिस्तान में जो हथियार छोड़ दिए हैं उन्हें बड़ी संख्या में ऐसे ही बेकर कर दिया है. इसके अलावा एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में जिन हथियारों की तैनाती की थी, वो सभी देश के अंदर की परिस्थ्तियों से निपटने के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियार हैं. यानी इन हथियारों तालिबान चाह कर भी किसी दूसरे देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है.

हेलिकॉप्टर से शख्स को लटकाए दिखे तालिबाने लड़ाने
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तलिबान किस कदर आतंक मचाएगा, इसकी तस्वीर सामने आने लगी है. दरअसल अफगानिस्तान से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तालिबान के लड़ाके ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर कंधार के आसमान में उड़ा रहे हैं. हेलिकॉप्टर से एक आदमी को भी लटका रखा है, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि जिसे हेलिकॉप्टर से लटकाया गया है वो कौन है. ये वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें-
Sharia law: जानें- 20 साल पहले कैसा था तालिबान का ‘शरिया कानून’, जब औरतों, अल्पसंख्यकों पर होती थीं बेहद कड़ी पाबंदियां

India Corona Updates: 5 दिन बाद 40 हजार से कम आए कोरोना मामले, 65 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया