भारतीय सेना बिना लिंग भेदभाव के महिलाओं को ना केवल समान अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि करियर संवारने में भी मदद करेगी. ये भरोसा दिलाया है खुद थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने. थलसेना प्रमुख बुधवार को फिक्की-लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि जिस तरह महिलाएं समाज में अपना प्रभाव स्थापित कर रही हैं उससे महिला-सशक्तिकरण एक बयान बनकर नहीं रह जाएगा, बल्कि एक सच्चाई साबित होगा. जनरल नरवणे के मुताबिक, अगले 15 सालों में महिलाओं को देश और समाज के हर हिस्से में समान भागीदारी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सेना में भी महिलाओं को कमान-पोस्टिंग मिल जाएगी.

थल सेनाध्यक्ष के मुताबिक, जिस तरह महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है उससे सभी संस्थाओं को वर्क-कल्चर में सुधार की जरूरत पड़ेगी. एक महिला सैन्य अफसर के इंटरव्यू का उदाहरण देते हुए समझाया कि किस तरह महिलाओं को सेना में बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि थलसेना में महिलाओं को जवान के पद पर भी अब भर्ती किया जा रहा है.

जनरल नरवणे ने कहा कि शांतिकाल हो या युद्ध या फिर कोई प्राकृतिक आपदा हर देशवासी को सेना से बहुत अपेक्षा रहती है और सेना देशवासियों के भरोसे पर हमेशा खरा उतेरगी. इस अवसर पर फिक्की-एफएलओ की तरफ से सेना की महिला अधिकारियों को उनके उतकृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इनमें से एक थलसेना की लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी भी रहीं. उनकी परदादी रानी लक्ष्मीबाई के साथ थीं. सभी महिला अधिकारियों ने अपने सैनिक बनने और सेना के अनुभवों को साझा भी किया.

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: ICJ में यूक्रेन को मिली जीत, रूस को सैन्य ऑपरेशन रोकने का आदेश, जेलेंस्की ने दिया ये रिएक्शन

एशियाई और यूरोपीय देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों से सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली