CBI Raid In Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़े कारोबारी के ठिकानों पर सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को छापा मारा. मामला नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारी को रिश्वत देने से जुड़ा है. दिल्ली से गई सीबीआई (CBI) की टीम भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में स्थित दिलीप बिल्डकॉन पर कार्रवाई कर रही है. इस बारे में स्थानीय पुलिस और सीबीआई भोपाल के अफसरों को कोई जानकारी नहीं दी गई है.

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारी को रिश्वत देने के मामले में पूछताछ करने सीबीआई की टीम भोपाल आई है. कार्रवाई गुपचुप तरीके से की जा रही है, ऐसे में औपचारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आ सका है.

20 लाख रुपये की रिश्वत देने का मामला

सीबीआई की यह कार्रवाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी को 20 लाख रुपये की रिश्वत देने का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी को लेकर सीबीआई गुरुवार रात को भोपाल पहुंची थी. शुक्रवार की सुबह ही सीबीआई की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर में कार्रवाई शुरू कर दी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी को रिश्वत देने के मामले में दिल्ली में कार्रवाई हुई थी.

भोपाल मेट्रो का काम कर रही कंपनी

कई राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में काम करने वाली कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के पार्टन देवेंद्र जैन को पूछताछ के बाद सीबीआई ने हिरासत में लिया है. बता दें कि दिलीप बिल्डकॉन देश के कई राज्यों में हाईवे और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है. भोपाल रेल मेट्रो का काम भी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ही कर रही है.

ये भी पढ़ें-

<a title="UP Election 2022: अयोध्या से अमित शाह का SP-BSP पर हमला, बोले- बुआ बबुआ से थैले में भर-भर के नोट मिल रहे हैं" href="https://www.abplive.com/states/up-uk/up-election-2022-amit-shah-s-attack-on-sp-bsp-from-ayodhya-said-notes-are-being-received-in-the-bag-from-bua-babua-2028932" target="">UP Election 2022: अयोध्या से अमित शाह का SP-BSP पर हमला, बोले- बुआ बबुआ से थैले में भर-भर के नोट मिल रहे हैं

<a title="GST Council: आम जनता को राहत, 1 जनवरी से नहीं लागू होगी कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी हुई दर-GST काउंसिल का फैसला" href="https://www.abplive.com/business/gst-hike-on-textiles-from-5-to-12-percent-deferred-due-to-objection-from-states-2028906" target="">GST Council: आम जनता को राहत, 1 जनवरी से नहीं लागू होगी कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी हुई दर-GST काउंसिल का फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया