दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और इस बीच खबर है कि दिल्ली की करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं जिसकी पुष्टि विधायक विशेष रवि ने खुद ट्वीट कर की हालांकि कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद आप विधायक ने खुद को ‘होम क्वारंटाइन’ कर लिया है।
सुप्रभात,
— Vishesh Ravi (@iamVisheshravi) May 2, 2020
एक- दो दिन से बुखार की शिकायत हो रही थी, डाक्टर की सलाह पर बुधवार कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को Positive आई है.
परमात्मा और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद से तबीयत ठीक है,
हल्के लक्षणों पर सरकार के निर्देश अनुसार खुद को Home quarantine किया है।
विशेष रवि ने ट्वीट कर बताया ”सुप्रभात, एक- दो दिन से बुखार की शिकायत हो रही थी, डॉक्टर की सलाह पर बुधवार को कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। ईश्वर और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद से स्वास्थ्य अब ठीक है, हल्के लक्षणों पर सरकार के निर्देशानुसार मैंने खुद को ‘होम क्वारंटाइन’ कर लिया है।
अपने विधायक के संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद बाहर निकल कर अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना साहसिक कार्य है। आप इसमें इतना समर्पित हुए कि स्वयं की परवाह भी नहीं की। हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप शीघ्र स्वस्थ हों और फिर जनसेवा के लिए वापस लौटें।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘जुमांजी 3’, ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर





