दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का 518 करोड़ रुपए का लोन था, जिसे वह चुका नहीं पाया और 2008 में उसे एनपीए घोषित कर दिया गया. जब सरकार ने उसकी संपत्ति को जब्त करना चाहा, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वित्त मंत्रालय का एक फर्जी दस्तावेज तैयार करवाया. लेकिन जब उसका यह फर्जीवाड़ा सामने आया तो इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई.

हाल ही में ये आरोपी भारत आया क्योंकि इसकी एलओसी पुलिस ने खुलवाई हुई थी, तो एयरपोर्ट से इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को दी गई. जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने इसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम भरत अमृतलाल पारिख है, जिसकी उम्र 76 साल है. उसकी कंपनी का नाम जीपीटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड है, जो स्टील के उत्पाद इंपोर्ट एक्सपोर्ट करती है.

ईओडब्ल्यू की ज्वाइंट सीपी छाया शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से आरोपी भरत अमृतलाल पारिख की कंपनी के खिलाफ फर्जी नोटिफिकेशन के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी. जिसकी जांच करने पर पता चला था कि भरत अमृतलाल पारिख ने अपने कुछ सहयोगियों की मदद से फर्जी नोटिफिकेशन तैयार करवाया था, ताकि बैंक की एसएआरएफएईएसआई (SARFAESI) की प्रक्रिया पर रोक लगा रखी है.

गुजरात के भुज से इसकी पुष्टि की गई. जिसके बाद एसीपी अनिल समोता की देखरेख में इंस्पेक्टर सुहैब अहमद फारुखी, एसआई कमल कोहली और कांस्टेबल बीर सिंह की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके खिलाफ एलओसी जारी करवाया. जब भरत अमृतलाल लंदन से दिल्ली पहुंचा तो आईजीआई एयरपोर्ट से ईओडब्लू को सूचना दी गयी, जिसके बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-
तुर्की में बातचीत की मेज पर यूक्रेन के झुकने के बाद रूस का कीव-चेर्नीहीव पर हमले रोकने का एलान, लेकिन US को मॉस्को पर संदेह

क्या इमरान खान के इस कदम से बचेगी उनकी कुर्सी? सभी सांसदों को दी है वोटिंग से दूर रहने की हिदायत

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी