Delhi News: दिल्ली पुलिस ने तंत्र-मंत्र और काले जादू के जरिए समस्याओं का निवारण करने वाले पाखंडी तांत्रिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम यामिन अहमद है. ये पाखंडी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में तंत्र-मंत्र के जरिये लोगो की समस्याएं दूर करने का पाखंड कर रहा था. आरोप है कि इस पाखंडी तांत्रिक ने अपनी समस्या लेकर आई एक 20 साल की युवती को पहले कुछ नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ हैवानियत की.

बहन के साथ तांत्रिक के पास पहुंची थी पीड़िता

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता 29 जनवरी को अपनी बहन के साथ इस पाखंडी तांत्रिक के पास अपनी समस्या के निवारण के लिए पहुचीं थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक इस तांत्रिक ने उसकी बहन को बाहर बिठा दिया. फिर कर्मकांड के नाम पर युवती को कुछ पिला दिया, जिससे युवती बेहोश हो गयी. उसके बाद इस पाखंडी तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने ये बात तब किसी को नहीं बताई, लेकिन बाद में युवती को उसके परिवार ने परेशान देखा तो उसने सब बता दिया. अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी युवती ने परिजनों को दी. जिसके बाद परिवार ने 12 फरवरी को पुलिस में इस वारदात की शिकायत दर्ज कराई.

फरार तांत्रिक को दिल्ली में ही पुलिस ने धर दबोचा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भनक लगते ही पाखंडी तांत्रिक अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गया. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई, जिसके बाद सोमवार को इस पाखंडी तांत्रिक की गिरफ्तारी दिल्ली के सीलमपुर इलाके से हुई. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ेंः Election 2022: UP में शाम 5 बजे तक 60.4 फीसदी वोटिंग, गोवा में 75% से ज्यादा हुआ मतदान, उत्तराखंड में 59.3% लोगों ने डाले वोट

UP Election 2022: सपा पर बरसे Amit Shah, बोले- अखिलेश के गुंडों ने जमीनों पर कब्जा किया, योगी ने बुलडोजर घुमाकर खाली करा दीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया