देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर हुए दंगों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. शिवसेना के नेता संजय राउत ने इसे लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री से सामने आकर मन की बात बोलने को कहा है.

पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘देश की हालत और माहौल राजनीतिक फायदे के लिए खराब करने जा रहे हो. यह देश के लिए ठीक नहीं है. इससे पहले कभी भी राम नवमी और हनुमान जयंती के जुलूस पर हमला नहीं हुआ है. जुलूस निकालना लोगों का हक है. यह हमले प्रायोजित हैं. राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा किया जा रहा है.'

न सर्जिकल स्ट्राइक चलेगा न राम मंदिर

संजय राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि, ‘जनता को भटकाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक नहीं चलेगा, राम मंदिर भी नहीं चलेगा. इस समय देश में शांति भंग करने का काम चल रहा है. कल महाराष्ट्र में भी शांति भंग करने की कोशिश की गई है. हालांकि महाराष्ट्र में ऐसा करने वालों को सफलता नहीं मिली.'

पीएम पर भी उठाए सवाल

संजय राउत ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि, ‘देश में माहौल बिगड़ रहा है. इस लेकर देश के 13 दलों ने चिंता जाहिर की है, लेकिन प्रधानंत्री इस पर मौन हैं. उन्होंने अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा है. देश के प्रधानमंत्री को भी इस पर कुछ बोलना चाहिए. उन्हें लोगों के सामने आकर इस पर भी मन की बात बोलनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें

दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा में बड़ा खुलासा, शोभायात्रा पर गोली चलाने वाले असलम समेत अबतक 15 लोग गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के उपहार सिनेमा हॉल में लगी आग, मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद, याद आई 1997 की घटना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया