दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज है. दिल्ली पुलिस ने मामले में चौथी FIR दर्ज की है. सोमवार को पुलिस ने आरोपी सोनू चिकना को गिरफ्तार कर लिया. सोनू चिकना पर हिंसा के दौरान फायरिंग करने का आरोप है. दरअसल, हिंसा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और सोनू चिकना की तलाश में जुट गई. इस मामले में पुलिस अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इन 22 के अलावा 2 नाबालिग को भी अरेस्ट किया गया है. शनिवार को हुई हिंसा के बाद अब तक क्या-क्या, पढ़ें ये 10 बड़े अपडेट्स…

1 – मामले में पुलिस ने चौथी FIR दर्ज कर ली है. वीडियो में गोली चलाते दिख रहे सोनू चिकना के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है.
2- दिल्ली पुलिस सोनू चिकना की गिरफ्तारी को सबसे महत्वपूर्ण बता रही है. पुलिस ने उसे सबसे दुर्दांत अपराधी बताया है.
3 – पहली एफआईआर 16 अप्रैल को दर्ज की गई थी, जिसमें विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा हुआ. दूसरी एफआईआर में बगैर अनुमति के शोभायात्रा निकालने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के खिलाफ मुकदमा हुआ. तीसरी एफआईआर में पुलिस पर पथराव करने के मामले में सलमा को आरोपी बनाया गया.
4- सोनू चिकना को पुलिस ने उसी हथियार के साथ धर दबोचा जिससे फायरिंग करता हुआ वो वायरल वीडियो में दिख रहा है.
5- सोनू शेख उर्फ सोनू चिकना को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा.
6- सोनू चिकना की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 22 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
7- इन 22 के अलावा दो नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है.
8- फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है. सोमवार को 8 सदस्यों की टीम ने हिंसा वाली जगह से सैंपल लिए.
9 – बीजेपी का आरोप है कि हिंसा के आरोपी अंसार का आम आदमी पार्टी से रिश्ता है. दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने आरोपों पर कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिले. पार्टी की टोपी तो कोई भी पहन सकता है.
10- असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंसा सरकार की शह पर हो रही है. सरकार चाहती, तो हिंसा नहीं होती. पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ डोनबास में नए हमलों की तैयारी कर रहा रूस! सैनिकों और हथियारों की संख्या में इजाफा

Pakistan: सरदार तनवीर इलियास बने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें