दिल्ली में मंगलवार को बीजेपी की तरफ से यमुना का सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें दिल्ली के अलग-अलग घाटों पर दिल्ली बीजेपी के नेता पहुंचे. सोनिया विहार में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता पहुंचे, जिन्होंने यमुना में सफाई की और साथ ही बाकी कार्यकर्ताओं को यमुना में सफाई के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद यमुना आरती की गई.

बता दें कि इस मौके पर मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता दोनों ने ही केजरीवाल सरकार पर जमकर हल्ला बोला और यमुना की बदहाली का जिम्मेदार केजरीवाल को बताया. प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेने वाले केजरीवाल का एक और कारनामा का उजागर आज सोनिया विहार में हो गया है.

उन्होंने कहा कि लगभग 27 करोड़ लीटर पानी वाले भूमिगत जलाशय का निर्माण केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत दिए गए फंड से हुआ है और आज सोनिया विहार के लोगों को 24 घंटे शुद्ध पानी मिल रहा है.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी यमुना की सफाई और केंद्र सरकार से मिले फंड को लेकर दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अपनी पोल ना खुले इसके लिए दिल्ली सरकार ने बोर्ड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम तो दूर की बात है, केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए अमृत योजना का नाम तक नहीं लिखा.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR, कॉन्ट्रैक्टर ने भ्रष्टाचार और फ्रॉड का आरोप लगाकर की थी खुदकुशी

PoK की गैंगरेप पीड़िता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, पुलिस और नेता पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई खौफनाक आपबीती

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया