दिल्ली में आज आए कोरोना के डराने वाले आंकड़े, 10 हजार 665 लोग हुए संक्रमित, 8 मरीजों की मौत

<p style="text-align: justify;"><strong>COVID 19 Cases In Delhi:</strong> दिल्ली में आज कोरोना के 10 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और आठ मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 10665 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 11.88 फीसदी हो गई है. 23,307 एक्टिव मरीज हैं.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News