राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में हुई मामूली वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार जल्द स्कूलों के लिए इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी करेगी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि सिसोदिया की यह टिप्पणी दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ स्कूली छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद आई है.

उप मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है. लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहें. सिसोदिया ने कहा कि हमें कोविड-19 के साथ जीना सीखना होगा. हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

COVID cases have slightly increased…but no hospitalization, so need not worry.Since Covid is there, we have to learn to live with it…A general (COVID)guideline to be introduced for schools tomorrow.1 or 2 COVID cases (of kids),1 teacher from school:Delhi Dy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/VJDuk0OPEy
— ANI (@ANI) April 14, 2022

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे बीते दिनों में कुछ स्कूलों से खबर मिली है कि अभिभावकों ने अपने बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी दी है. शिक्षा विभाग इस संबंध में कल स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा. गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 299 नए मामले आए, जो पिछले दो दिनों से 118 प्रतिशत ज्यादा हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर भी बढ़कर 2.49 प्रतिशत हो गई है.

दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

दिल्ली में कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 13 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना के 299 न‌ए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 2.49% हो गई है. हालांकि कोरोना के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है. बुधवार को पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 12022 लोगों के टेस्ट किए गए और 173 मरीज ठीक हुए थे. दिल्ली के एक स्कूल में एक छात्र और एक शिक्षक के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंता बढ़ गई है. जिसके बाद प्रभावित छात्र के सभी साथियों को घर भेज दिया गया है. इससे पहले, नोएडा के चार स्कूलों के 23 स्कूली छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के बिल में लग रहा साजिश का ‘फेरा’, 95% ने जताया विरोध

शरद पवार ने राज ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- ठाकरे को गंभीरता से न लें, मैं नास्तिक नहीं हूं… बस दिखावा नहीं करता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया