COVID 19 Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना (Coronavirus) की बेकाबू रफ्तार जारी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में COVID 19 के 28867 नए मामले आए हैं और 31 मरीजों की मौत हुई है. शहर में संक्रमण दर बढ़कर 29.21 फीसदी हो गई है. वहीं मुंबई में कोविड-19 के 13,702 नए मामले सामने आए हैं. महानगर में छह और मरीजों की मौत हुई है. मुंबई में बुधवार को 16 हजार 420 केस की पुष्टि हुई थी. वहीं मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,647 और सोमवार को 13,648 केस की पुष्टि हुई थी.

दिल्ली का हाल
दिल्ली में बुधवार को 27561, मंगलवार को 21259, सोमवार को 19166, रविवार को 22751, शनिवार को 20181, शुक्रवार को 17335 और गुरुवार को 15097 केस की पुष्टि हुई थी. इस समय शहर में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 94,160 है, जो करीब साढ़े 8 महीने में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 1 मई को 96,747 सक्रिय मरीज थे. दिल्ली में 25,271 मरीजों की अब तक कोरोना से मौत हुई है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया