दिल्ली में पर्यटक स्थलों की यूं तो कमी नहीं है लेकिन बदलते वक्त के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट दिल्ली में आ रहे हैं. एक ऐसा ही प्रोजेक्ट नगर निगम लेकर आया है. लाल किले के ठीक सामने उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ‘हेरिटेज पार्क’ का निर्माण किया है, जिसका नाम नगर निगम के उप महापौर और दिल्ली विधान सभा के पहले अध्यक्ष चरती लाल गोयल के नाम पर रखा गया है.

निगम द्वारा चरती लाल गोयल के नाम पर इस पार्क का नामकरण करने का प्रस्ताव पारित करने के बाद "चार्ती लाल गोयल हेरिटेज पार्क" नामक पार्क विकसित किया गया है. ‘हेरिटेज पार्क’ का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 20 मार्च, 2022 को किया जाएगा. जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

हेरिटेज पार्क के उद्घाटन को लेकर नगर निगम की तरफ से तैयारियां जोरों शोरों पर हैं, इसमें चाहे वहां पर इंतजाम देखना हो या लगातार निरीक्षण करना हो, उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेयर राजा इक़बाल सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय गोयल सभी अधिकारियों के साथ इसपर नज़र रखे हुए हैं.

क्या होंगी सुविधाएं

आपको बता दें कि इस हेरिटेज पार्क की परियोजना को पूरा करने के लिए 17.68 करोड़ रुपये की लागत लगी है . यह लाल किले और जामा मस्जिद के बीच बना है. लाल किले के पास परेड ग्राउंड पार्किंग के सामने लगभग 8650 वर्गमीटर क्षेत्र में फैले ‘हेरिटेज पार्क’ में लाल पत्थर, दिल्ली क्वार्टजाइट पत्थर और लोहे की ग्रिल में समृद्ध नक्काशी के साथ सुंदर चारदीवारी शामिल है. वॉकवे, बारादरी, ओपन एयर थिएटर, पैनोरमा, छतरियों, सिटिंग टायर्स में रेड स्टोन और व्हाइट मार्बल वर्क, टेन्साइल स्ट्रक्चर के तहत, सभी विशाल ‘हेरिटेज पार्क’ में बनाये गए हैं.

ये भी पढ़ें

जी-23 की बैठक में चुनावी हार को लेकर प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा- पार्टी चला रहे कुछ सनकी लोग

चुनाव में हार के बाद बागी नेताओं की गुटबंदी से फूट की ओर बढ़ रही कांग्रेस, जी-23 गुट ने पार्टी नेतृत्व को दी ये नसीहत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली