Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने नगर निगम चुनावों के ‘स्थगन’ को लेकर बुधवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भगवा पार्टी इन चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी (AAP) राजनीति छोड़ देगी.

उन्होंने दिल्ली के तीन नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण को एकीकृत करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है. केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘यदि BJP एमसीडी चुनाव (समय पर) करवाती है और उन्हें जीत लेती है, तो हम (आम आदमी पार्टी) राजनीति छोड़ देंगे.'

उन्होंने ट्वीट किया, ‘BJP अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, कमाल है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गयी? हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव समय पर करवाकर दिखाओ.'

"मैं BJP को चुनौती देता हूँ!

MCD के चुनाव समय पर कराओ और जीतकर दिखाओ। अगर हम हार गये तो राजनीति छोड़ देंगे।"

- CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/okEMkGUjNh
— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2022

नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान

उन्होंने कहा कि चुनाव टालना ‘शहीदों का अपमान’ है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘BJP का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं. आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे.'

ये भी पढ़ें:

Pakistan Political Crisis: मुश्किल में PM इमरान की कुर्सी, मेहर तरार बोलीं- यहां कोई हार कबूल नहीं करता

इमरान खान बोले- इस्लामोफोबिया के प्रसार के लिए मुस्लिम देश जिम्मेदार, गलत नैरेटिव को रोकने के लिए कुछ नहीं किया

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया