Disha Salian Suicide Case: दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) और उनके बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) को तलब किया गया है. मालवानी थाना पुलिस ने नारायण राणे को 4 मार्च को सुबह 11 बजे बयान दर्ज़ कराने और नितेश राणे को 3 मार्च को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है. इससे पहले दिशा सालियान के परिजनों को बदनाम करने के आरोप में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

नारायण-नितेश राणे पर क्या आरोप लगे हैं?

नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे पर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिवंगत दिशा सालियान के परिवारवालों को अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने दिशा की मां वसंती सालियान की शिकायत पर पिछले महीने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था. प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिसमें धारा 211, 500 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

दिशा की मां ने खटखटाया था महिला आयोग का दरवाजा

वसंती सालियान ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएसडब्ल्यूसी) से संपर्क किया था और सालियान परिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने के लिए नारायण राणे, नितेश राणे और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद एमएसडब्ल्यूसी ने पुलिस से दिशा सालियन की मौत के बारे में गलत जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने और इस संबंध में नारायण राणे और नितेश दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था.

एमएसडब्ल्यूसी अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कई ट्वीट करके बताया था कि मालवानी पुलिस (मुंबई में) ने आयोग को बताया है कि सालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था और वह गर्भवती नहीं थी. नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिशा सालियान की मौत को लेकर कई दावे किए थे.

दिशा ने 8 जून 2020 को की थी आत्महत्या

बता दें कि दिशा सालियन ने उपनगरीय मलाड स्थित एक बहुमंजिला इमारत से 8 जून, 2020 को कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इसके छह दिन पहले राजपूत (34) उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे.

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War का आज सातवां दिन: कीव की ओर बढ़ रही है रूसी सेना, खारकीव में भी हमले तेज

Coronavirus Cases Today: देश में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 7554 केस दर्ज, 223 की मौत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया