दुश्मन का काल राफेल! भारत पहुंची एक और खेप ने बढ़ाई देश की वॉर पावर, पढ़ें इसके बारे में सबकुछ

दुश्मन के लिए काल माने जाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की एक और खेप भारत पहुंच गई है.  भारतीय वायुसेना के तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस के एयरबेस से उड़ान भरने के बाद कल शाम भारत की धरती पर पहुंचे. विमान को संयुक्त अरब अमीरात की वायु सेना ने हवाई ईंधन भरने में मदद की.

3 नए राफेल के आने से भारत को अब 36 में से 35 राफेल मिल गए हैं. भारत सरकार ने 36 राफेल के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करार किया था. 36वां विमान कुछ हफ्तों के बाद फ्रांस से भारत पहुंचेगा. सरकारी अधिकारी के मुताबिक IAF ने इनमें से 30 से अधिक विमानों को बिना रुके सीधे भारत पहुंचाया है.

Three more Rafale fighter aircraft of the Indian Air Force reached India yesterday evening from France after taking off from a French airbase and landing directly in our country. The aircraft were provided aerial refueling support by the UAE Air Force.

(File photo) pic.twitter.com/adberTY54M
— ANI (@ANI) February 23, 2022

राफेल की एक और खेप आने के बाद भारत की वॉर पावर में और इजाफा हो गया है. राफेल उल्का और हैमर जैसी मिसाइलों से लैस है. मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टूइन) राफेल फाइटर जेट एयर-सुप्रेमैसी यानी हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ डीप-पैनेट्रेशन यानी दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है. यानी राफेल जब आसमान में उड़ता है तो कई सौ किलोमीटर तक दुश्मन का कोई भी विमान, हेलीकॉप्टर या फिर ड्रोन पास नहीं फटक सकता है. साथ ही वो दुश्मन की जमीन में अंदर तक दाखिल होकर बमबारी कर तबाही मचा सकता है. इसीलिए राफेल को मल्टी रोल लड़ाकू विमान भी कहा जाता है.

राफेल अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों से लैस हैं. सबसे खास है दुनिया की सबसे घातक समझे जाने वाली हवा से हवा में मार करने वाली मेटयोर (METEOR) मिसाइल. ये मिसाइल चीन तो क्या किसी भी एशियाई देश के पास नहीं है. यानी राफेल प्लेन वाकई दक्षिण-एशिया में गेम-चेंजर साबित हो सकता है. वियोंड विजुअल रेंज ‘मेटयोर’ मिसाइल की रेंज करीब 150 किलोमीटर है. हवा से हवा में मार करने वाली ये मिसाइल दुनिया के सबसे घातक हथियारों में गिनी जाती है. इसके अलावा राफेल फाइटर जेट लंबी दूरी की हवा से सतह में मार करने वाली स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हवा से हवा में मार करने वाली माइका मिसाइल से भी लैस है.

ये भी पढ़ें- Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- गिरफ्तारी के बाद इस अंदाज में नजर आए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक, बोले- लड़ूंगा, डरूंगा नहीं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News